Breaking

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया गया

Indian Cargo Ship Attack Near Oman: ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले कार्गो जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। सोमवार को जहाज को ओमान के तट के पास निशाना बनाया गया था।

अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हुआ हमला

मंत्री ने बताया कि जहाज की पहचान MSV Al Jusufi के रूप में हुई है। यह ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट ने इस पर हमला कर दिया। इसके बाद ओमान कोस्ट गार्ड ने जहाज से 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनकी मौत पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। 13 जीवित नाविकों को तत्काल सहायता दी जा रही है। साथ ही सभी जीवित क्रू सदस्यों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों पर बढ़ा खतरा

अमेरिका-ईरान युद्ध और हूतियों के सऊदी अरब पर हमलों के बीच भारतीय झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अब तक कम रही हैं। हालांकि, खाड़ी क्षेत्र के आसपास के प्रमुख समुद्री रास्तों पर जारी तनाव का भारतीय नाविकों पर असर पड़ा है।

सरकार के पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 14 समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविक थे।

ये भी पढ़े: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर तुषार कपूर को धमकी, 5 करोड़ की मांग करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

16 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

16 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

17 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

17 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

17 hours ago