Breaking

RTI खुलासा: रेलवे की 1068 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर अतिक्रमण, 5 साल में 32% बढ़ा कब्जा

Indian Railways land encroachment RTIसूचना का अधिकार (RTI) के तहत रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 तक भारतीय रेलवे की 1068.54 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण था। रेलवे बोर्ड द्वारा इंडिया टुडे को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि यहां दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे 42 स्टेडियम बनाए जा सकते हैं। वहीं, फीफा मानकों के अनुरूप लगभग 1,396 फुटबॉल स्टेडियम भी इस जमीन पर तैयार किए जा सकते हैं।

पांच साल में 32% बढ़ा अतिक्रमण

इंडिया टुडे ने RTI के जरिए रेलवे की जमीन पर पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने केवल पिछले पांच वर्षों का डेटा उपलब्ध कराया। इसके अनुसार, 2020-21 में रेलवे की 810.31 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण था, जो मार्च 2024-25 तक बढ़कर 1068.54 हेक्टेयर हो गया। यानी पांच वर्षों में अतिक्रमण वाली जमीन का क्षेत्रफल करीब 32% बढ़ गया

रेलवे बोर्ड के ये आंकड़े 27 मार्च 2026 को संसद में सरकार द्वारा दी गई जानकारी से भी मेल खाते हैं। सरकार ने बताया था कि 1 अप्रैल 2025 तक रेलवे के पास 4.99 लाख हेक्टेयर जमीन थी, जिसमें से लगभग 1068 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा था।

पिछले पांच वर्षों का ट्रेंड

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 एकमात्र ऐसा वर्ष रहा, जब अतिक्रमण में कमी दर्ज की गई। इस दौरान अतिक्रमित जमीन 782.81 हेक्टेयर रह गई थी। हालांकि, अगले वर्षों में इसमें फिर तेजी से वृद्धि हुई और 2023-24 में यह बढ़कर 1078.55 हेक्टेयर पहुंच गई। 2024-25 में इसमें मामूली कमी आई, लेकिन कुल मिलाकर अतिक्रमण बढ़ने का रुझान बरकरार रहा।

ये भी पढ़े: Delhi: घरेलू विवाद के बीच पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

4 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

5 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

14 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

35 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

53 minutes ago