देश

भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप स्कीम शुरू: ट्रेन टिकट पर 20% छूट, ऐसे करें IRCTC पर बुकिंग

IRCTC Round Trip Booking : भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई योजना ‘फेस्टिवल राउंड ट्रिप स्कीम’ लागू की है। इसमें यात्रियों को एक साथ आगे और वापसी की बुकिंग करने पर वापसी टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी। यह योजना आज यानी 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसका उद्देश्य बिना किसी परेशानी के बुकिंग सुनिश्चित करना है।

यह योजना क्यों शुरू की गई?

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में लाखों यात्री अपने घर जाते हैं। अक्सर भीड़ एक ही दिशा में होती है जैसे दिवाली से पहले घर की ओर और बाद में शहरों की ओर। इस योजना से यात्रियों को दोनों तरफ की बुकिंग एक साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे ट्रेनों में सीटों का संतुलित उपयोग होगा और खाली सीटें कम होंगी।

योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • जो यात्री एक ही समूह में आगे और वापसी दोनों टिकट बुक करेंगे।
  • आगे और वापसी टिकट में स्टेशन, यात्रा क्लास, यात्री सूची एक जैसी होनी चाहिए।
  • वापसी टिकट केवल योजना में दिए गए समय के भीतर बुक होना चाहिए।

यात्रा की तारीखें

आगे की यात्रा– 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच। उदाहरण- दिवाली से पहले लोग शहर से अपने घर जाते है।
वापसी यात्रा– 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच। उदाहरण- छठ पूजा के बाद घर से शहर वापस आना।

बुकिंग कैसे करें?

आगे की यात्रा टिकट बुकिंग-

1. आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप पर जाएं।
2. “ट्रेनें” “फेस्टिवल राउंड ट्रिप स्कीम” विकल्प चुनें।
3. नियम व शर्तें पढ़कर OK करें।
4. स्टेशन, तारीख (13–26 अक्टूबर 2025), क्लास चुनें और टिकट बुक करें।
5. टिकट कन्फर्म होने पर “रिटर्न टिकट बुक करें (20% छूट)” बटन दिखाई देगा।

ये भी पढ़े : xAI के Co-Founder Igor Babuschkin ने छोड़ी Elon Musk की कंपनी, शुरू की AI सुरक्षा पर केंद्रित नई पहल

वापसी यात्रा टिकट बुकिंग-

1. “रिटर्न टिकट बुक करें (20% छूट)” बटन पर क्लिक करें।
2. नियम व शर्तें पढ़ें और आगे बढ़ें।
3. वही स्टेशन, यात्री और क्लास चुनें।
4. वापसी तारीख (17 नवंबर – 1 दिसंबर 2025) चुनें।
5. भुगतान करें और टिकट कन्फर्म कराएं।
वापसी टिकट के बेस किराए पर ही 20% छूट मिलेगी, टैक्स/अन्य शुल्क पर नहीं। ई-टिकट में दोनों यात्राओं के PNR नंबर एक साथ दिखेंगे। वापसी टिकट की बुकिंग के लिए सामान्य अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) लागू नहीं होगी। यानी, आप जल्दी भी बुक कर सकते हैं।

रेल मंत्रालय का बयान

रेल मंत्रालय का कहना है कि इस योजना से यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी, साथ ही त्योहारों के दौरान ट्रेनों में समान रूप से सीटों का उपयोग होगा। इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्रियों को अंतिम समय में टिकट न मिलने की समस्या भी कम होगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago