Categories: Others

दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस का वांटेड गैंगस्टर रणदीप मालिक अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस का करीबी निकला!

Gangstar Arrested From America : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रणदीप सिंह मलिक अमेरिका में गिरफ्तार हुआ है। अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी FBI ने उसे हिरासत में लिया है। रणदीप अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर मर्डर और अन्य आपराधिक साजिशें रच रहा था। वह दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में वांटेड था और मामले में इस्तेमाल किए गए हथियार विदेश से ही रणदीप ने मुहैया कराए थे। इसके अलावा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ के नाइट क्लबों के बाहर ब्लास्ट की साजिश भी उसी ने रची थी।

कहां से पकड़ा गया?

रणदीप सिंह मलिक को अमेरिका के जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में हिरासत में रखा गया है। FBI ने गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय एजेंसियों के साथ साझा की है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स विभाग ने भी उसे हिरासत में लिया था। बताया गया है कि वह अमेरिका से ही भारत में टारगेट किलिंग और ब्लास्ट जैसी साजिशें रच रहा था। भारतीय एजेंसियां अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में सक्रिय हैं।

दिल्ली एनसीआर में मचाया उत्पात

रणदीप के खिलाफ पहले से ही कुरुक्षेत्र में 2011 के मामले दर्ज हैं, जिनमें IPC की धारा 323, 325 और 506 शामिल है। दिसंबर 2024 में गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब पर हुए ग्रेनेड हमले में भी उसका नाम सामने आया। विस्फोट सुबह करीब 5:15 बजे हुआ और पास के क्लब के CCTV में कैद हो गया। इस मामले में गुरुग्राम STF ने मेरठ निवासी सचिन को गिरफ्तार किया था। हालांकि, जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोधरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई गंभीर मामले उजागर

एनआईए की जांच में यह सामने आया कि रणदीप और नामित आतंकवादी गोल्डी बरार ने क्लब मालिकों को धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने और ब्लास्ट की योजना बनाई थी। एनआईए ने 2 जनवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था और जांच जारी है। रणदीप की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई गंभीर मामले उजागर होने की उम्मीद है। भारतीय एजेंसियां अब उसके प्रत्यर्पण और पूछताछ के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही हैं, जिससे देश में इस तरह के अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

36 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago