Categories: Others

बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, 6 साल की मासूम को नोंचा, वीडियो..

Dog Attack in Up : जहां एक तरफ कुत्तों को हमलों पर अंकुश लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद से डॉग लवर्स और कुत्तों के खौफ से डर कर जीने वाले लोगों के बीच दीवार खड़ी हो गई है। इसी बीच हमलों के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। आज भी जारी आदेश को लेकर कोर्ट में बहश हुई इसी बीच अब बरेली से कुत्तों के हमले से एक 6 साल की बच्ची घायल हुई है। पीड़ित बच्ची का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बुरी तरह से रो रही है। वहीं वहां के लोगों का आरोप हैंकि बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इन कुत्तों को पकड़ने और समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

कैसे और कहां की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार, बारादरी क्षेत्र के चक मेहमूद, नवाब साहब की कोठी के पास एक खौफनाक घटना हुई, जिसमें मोहम्मद साजिद की 6 वर्षीय बेटी आयत नूरी पर घर के पास खेलते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। अचानक गिरने के बाद कुत्ता बच्ची पर टूट पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उसके परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय निवासी बताते हैं कि आवारा कुत्तों की समस्या पिछले कई महीनों से बढ़ती जा रही है और बच्चों सहित आम लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग खुद अपने स्तर पर बचाव के उपाय करने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधानी और नियंत्रित उपायों की जरूरत है। इस तरह की घटनाएं बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं, इसलिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाकर समस्या का स्थायी समाधान करना होगा।

ये भी पढ़े- दिल्ली में बारिश का कहर : बाइक और कार पर गिरा पेड़, दर्दनाक हादसे में एक की मौैत, देखिए वीडियो

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

27 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago