Cover Story Latest

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में झुकाया, पहली बार जीती टी20 सीरीज, 2-1 से अपने नाम किया लक्ष्य

India Women VS Australia Women 3rd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वो कर दिखाया, जो अब तक सपना था। निर्णायक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को 17 रन से हराया और तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टी20 सीरीज जीत है। शनिवार को एडिलेड में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मिलकर ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी।

मंधाना-जेमिमा की जोड़ी ने रखी जीत की नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत हालांकि झटके के साथ हुई। शेफाली वर्मा जल्दी पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने पारी को संभाल लिया। मंधाना ने आक्रामक अंदाज में 55 गेंदों पर 82 रन ठोके, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, जेमिमा ने संयम और क्लास का शानदार मिश्रण दिखाते हुए 46 गेंदों में 59 रन बनाए। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजों ने किया कमाल

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से मेजबान टीम लय में नहीं आ सकी।
भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अरुंधति रेड्डी ने दो और रेणुका सिंह ने एक अहम सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

प्लेइंग-11 में बदलाव भी रहा असरदार

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए श्रेयंका पाटिल को मौका दिया, जिन्होंने गेंद से फैसले को सही साबित किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेस हैरिस को अंतिम एकादश में शामिल किया, लेकिन इसका खास फायदा नहीं मिला।

सीरीज जीत के साथ नया अध्याय

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न सिर्फ सीरीज अपने नाम की, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 इतिहास में भी नया अध्याय जोड़ दिया। यह सफलता आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago