टेक

गुजरात में खुलेगा भारत का पहला राष्ट्रीय AI रिसर्च संस्थान, देश बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ग्लोबल हब

AI Research India: गुजरात सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का पहला राष्ट्रीय AI रिसर्च संस्थान IAIRO (Indian AI Research Organisation) 1 जनवरी से GIFT City में लॉन्च करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस पहल को मंजूरी देते हुए बताया कि यह संस्थान AI रिसर्च, इनोवेशन और पॉलिसी निर्माण को नई दिशा देगा।

PPP मॉडल पर होगा निर्माण

IAIRO को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर स्थापित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी उद्योग की बराबर हिस्सेदारी होगी। संस्थान Companies Act 2013 की धारा 8 के तहत नॉन-प्रॉफिट संस्था के रूप में पंजीकृत होगा।

300 करोड़ रुपये का निवेश और प्रमुख निजी भागीदार

पहले पांच वर्षों में इस परियोजना के लिए कुल 300 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है, जिसमें सरकार और निजी क्षेत्र की 33.33% हिस्सेदारी होगी। इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (IPA) इसे एंकर प्राइवेट पार्टनर बनाएगा, जिसमें Cipla, Torrent Pharma और Sun Pharma जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

AI रिसर्च का फोकस: हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर

राज्य सरकार ने AI आधारित विकास के लिए विशेष AI टास्क फोर्स का गठन किया है। IAIRO हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि और सार्वजनिक सेवाओं में AI को लागू कर लोगों की जीवन गुणवत्ता बढ़ाने का काम करेगा। संस्थान मल्टीडिसिप्लिनरी हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां एडवांस रिसर्च, AI प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस तैयार किए जाएंगे। स्टार्टअप्स और अकादमिक संस्थानों के साथ सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

हाइब्रिड कंप्यूट मॉडल और पॉलिसी रिसर्च पर जोर

IAIRO में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, स्किल डेवलपमेंट और पॉलिसी रिसर्च को प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थान हाइब्रिड कंप्यूट मॉडल पर काम करेगा, जिसमें ऑन-प्रिमाइसेस GPU इंफ्रास्ट्रक्चर और IndiaAI Cloud जैसे राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म जोड़े जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे भारत वैश्विक AI रिसर्च मानचित्र पर मजबूत पहचान बनाएगा और GIFT City को एशिया का प्रमुख AI इनोवेशन हब बनाया जाएगा।

भारत का पहला राष्ट्रीय AI रिसर्च संस्थान गुजरात में खुलेगा। PPP मॉडल, 300 करोड़ निवेश, हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर पर फोकस, हाइब्रिड कंप्यूट मॉडल और नीति आधारित रिसर्च इसे देश का AI हब बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता का दावा और गंदे पानी की हकीकत! इंदौर जल त्रासदी की सस्पेंस कहानी, अब तक 12 की मौत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago