IndiGo Crisis
IndiGo Crisis : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता सहित देश के अधिकांश एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ी अफरा-तफरी मची रही। हजारों यात्री अपनी फ्लाइट के इंतजार में परेशान नजर आए। कई लोग जरूरी इंटरव्यू, मीटिंग और पारिवारिक कार्यक्रमों में नहीं पहुंच पाए। लोग इंडिगो एयरलाइन से बेहद नाराज़ हैं, लेकिन उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं दिखा।
इंडिगो के अंदर चल रहे संकट के कारण पिछले चार दिनों में 1700 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इससे देशभर में लोगों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हुई है। कई एयरपोर्ट पर
ऐसा माहौल बना हुआ है। कुछ जगह तो एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन जैसा नजर आ रहा है।
फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन के कारण कई यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। थकावट की वजह से लोग फर्श पर ही सो रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि
इस कारण लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
एयरपोर्ट पर हर तरफ सूटकेस और बैगों का ढेर लगा हुआ है। स्टाफ यात्रियों की मदद कर पाने में नाकाम साबित हो रहा है। कई लोग बिना किसी जानकारी के घंटों खड़े हैं कि उनकी फ्लाइट चलेगी भी या नहीं।
इंडिगो एयरलाइन ने शुक्रवार को यात्रियों से माफी मांगी थी, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। आज भी सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द होने की संभावना है। एयरलाइन ने कहा है कि वे स्थिति को ठीक करने में लगे हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…