Delhi AQI Today
Delhi AQI Today : दिल्ली में शनिवार (6 दिसंबर) को हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ी रही। 24 घंटे का औसत AQI 330 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली लगातार जहरीली हवा की चपेट में है। सबसे ज्यादा परेशानी अस्थमा मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार दिल्ली के 40 में से 31 स्टेशनों पर AQI ‘बहुत खराब’ दर्ज हुआ।
शनिवार सुबह 9 बजे औसत AQI 335 रहा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह हल्की धुंध की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 24°C रहने का अनुमान है।
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले कुछ दिनों तक AQI इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। दिल्ली में अक्टूबर से लेकर अब तक हवा लगातार खराब, बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही है। 14 अक्टूबर के बाद एक भी दिन AQI 200 के नीचे नहीं गया।
ये स्तर सामान्य से तीन गुना ज्यादा हैं।
बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों की स्वास्थ्य पर दिख रहा है। खासकर अस्थमा के मरीज और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।
आम शिकायतें:
सरकारी एजेंसियों का कहना है कि बारिश या तेज हवा ही प्रदूषण कम कर सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी राहत की संभावना नहीं है।
दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठंड का असर भी तेज है। पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 10 से 12 किमी प्रति घंटे की तेज हवा लोगों को और सिहरन दे रही है। न्यूनतम तापमान 5°C बना हुआ है और आने वाले दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…