IndiGo Flights Cancellation
IndiGo Flights Cancellation: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों मुश्किल में है। पिछले 3 दिनों से कई उड़ानें रद्द हो रही हैं और देरी भी हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतों के बाद एयरलाइन ने माना है कि स्थिति जल्दी ठीक नहीं होगी। कंपनी ने DGCA को बताया है कि अगले 2-3 दिन और उड़ानें रद्द हो सकती हैं, क्योंकि वह अपने शेड्यूल को सुधारने की कोशिश कर रही है। इस खबर के बाद DGCA ने एयरलाइन पर निगरानी और सख्त कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने कहा है कि वह 8 दिसंबर से अपनी उड़ानों की संख्या कम करेगी, ताकि रोजाना हो रहे व्यवधान को थोड़ी हद तक कंट्रोल किया जा सके। स्थिति काफी खराब हो गई है और रोजाना लगभग 170-200 फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, जो सामान्य से कई गुना ज्यादा है। बढ़ती अव्यवस्था और यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए DGCA ने एयरलाइन के टॉप मैनेजमेंट को बुलाया।
DGCA के प्रेस नोट के अनुसार, इंडिगो ने माना कि नई FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के तहत उसने पायलटों की जरूरतें गलत अनुमानित कीं। खासकर रात की उड़ानों में यह समस्या हुई, जिससे पायलटों की कमी जैसी स्थिति बन गई।
इंडिगो ने DGCA से कहा है कि उसे FDTL नियमों में कुछ समय के लिए ढील दी जाए। खासकर रात की ड्यूटी (पैरा 3.11) और रात में उड़ानों (6.1.4) के नियमों के लिए अस्थायी छूट मांगी गई है। एयरलाइन का कहना है कि वह 10 फरवरी 2026 तक अपने सभी ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य कर देगी।
इस बीच DGCA ने इंडिगो को साफ निर्देश दिए हैं। कंपनी को एक डिटेल्ड एक्शन प्लान जमा करना होगा, जिसमें यह बताया जाए कि:
साथ ही, इंडिगो को हर 15 दिन में अपनी प्रगति की रिपोर्ट DGCA को देनी होगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…