देश

उड़ान रद्द और देरी के बाद इंडिगो ने उठाया बड़ा कदम, विशेषज्ञ करेंगे जांच

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल के दिनों में हुए गंभीर उड़ान संकट के बाद सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। लगातार उड़ान देरी, रद्दीकरण और यात्रियों की नाराजगी के बीच इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी के ऑपरेशनल संकट की गहन और स्वतंत्र जांच के लिए बाहरी एविएशन विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है।

अब जांच किसके हाथो में

इस जांच का नेतृत्व कैप्टन जॉन इल्सन करेंगे, जो चीफ एविएशन एडवाइजर्स एलएलसी के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखते हैं। उनका काम इंडिगो में हाल की उड़ान समस्याओं के कारणों की तह तक जाकर विश्लेषण करना और सुधार के ठोस सुझाव देना होगा।

इंडिगो में 2 दिसंबर से शुरू हुए ऑपरेशनल संकट ने पूरे नेटवर्क को प्रभावित किया। क्रू मैनेजमेंट में गड़बड़ी, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के अनुपालन में लापरवाही और हवा में उपलब्ध उड़ानों की कमी के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें देरी से चलीं या रद्द करनी पड़ीं। इससे एयरलाइन की समयबद्धता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

सुधार के उपाय

बोर्ड ने पहले ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित किया था, जो उड़ान शेड्यूल को स्थिर करने, यात्रियों की शिकायतें कम करने और संचालन को सामान्य करने में जुटा है। अब बाहरी विशेषज्ञ की नियुक्ति के साथ बोर्ड ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ गहन और निष्पक्ष जांच चाहता है। जांच रिपोर्ट में संकट की मूल वजहें, संचालन में चूक, पायलट और क्रू मैनेजमेंट की खामियां और उन्हें सुधारने के उपाय शामिल होंगे। बोर्ड का उद्देश्य केवल घटनाओं को समझना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे संकट को रोकने और ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत बनाने का है।

इंडिगो के लिए यह कदम उसकी साख बचाने और यात्रियों का विश्वास फिर से स्थापित करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार के तीन अहम फैसले

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

10 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

11 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

11 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

11 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago