देश

हवाई किराया क्यों नहीं होगा पूरे साल कंट्रोल? इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या है असली वजह

Minister of Civil Aviation: इंडिगो संकट के दौरान अचानक बढ़े हवाई किरायों ने यात्रियों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया था। स्थिति बिगड़ने पर सरकार को दखल देना पड़ा और टिकट कीमतों पर अस्थायी सीमा तय की गई। लेकिन क्या सरकार पूरे साल एयरफेयर को नियंत्रित कर सकती है? लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने साफ कर दिया “पूरे साल हवाई किराये नियंत्रित करना न तो संभव है, न व्यावहारिक।”

बाजार को अनियंत्रित रखना क्यों जरूरी

मंत्री नायडू ने संसद में बताया कि एयरफेयर नियंत्रण को स्थायी रूप से लागू करना देशभर के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस सेक्टर को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बाजार को मुक्त रखा जाए। उनका कहना था कि जिन देशों में एविएशन इंडस्ट्री ने तेज वृद्धि की है, वहां हवाई किरायों को बाजार की मांग–आपूर्ति के हिसाब से तय होने दिया गया। जिससे ज्यादा एयरलाइंस मार्केट में उतरीं, प्रतिस्पर्धा बढ़ी और अंततः यात्रियों को फायदा मिला।

त्योहारों पर किराया क्यों बढ़ता है

नायडू ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन और छुट्टियों के दौरान मांग बढ़ जाती है, इसलिए टिकटों के दाम ऊपर जाते हैं। यह बाजार का प्राकृतिक व्यवहार है, जिसे पूरे साल नियंत्रित करना संभव नहीं।

क्या सरकार कभी दखल दे सकती है

हालांकि, मंत्री ने यह भी बताया कि एयरफेयर पर पूरी तरह हाथ बांधकर बैठी सरकार नहीं है।
विमान अधिनियम के तहत-

• असाधारण परिस्थितियों में
• दुरुपयोग या मनमानी कीमतों की आशंका होने पर

सरकार किरायों पर सीमा तय कर सकती है, ताकि यात्रियों से गैर–वाजिब शुल्क न लिया जाए। हालिया इंडिगो संकट में ऐसा ही कदम उठाया गया था।
सरकार का रुख साफ है, एविएशन सेक्टर को तेजी से बढ़ाना है तो बाजार को खुला रखना होगा। लेकिन जरूरत पड़ने पर यात्री हित में सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़े: ममता बनर्जी का विवादित बयान, बंगाल में SIR को लेकर राजनीतिक उठा-पटक, 58 लाख वोटर खतरे में…

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago