बिहार

आलीशान घर, राइस मिल और पेट्रोल पंप… बिहार के विकास अधिकारी पर EOU का बड़ा छापा, कैश और दस्तावेज़ बरामद

Bihar EOU Raids: बिहार में आर्थिक अपराधों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भावेश कुमार सिंह के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भावेश कुमार सिंह का जीवनशैली और संपत्ति उनके सरकारी वेतन से कहीं अधिक है, उन्हें अब “धन कुबेर” की उपाधि मिलती नजर आ रही है।

क्या-क्या हुआ बरामद

छापेमारी में राजधानी पटना के रूपसपुर स्थित पुष्पक रेसीडेंसी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 203, जकरियापुर मोहल्ले का मकान, गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना अंतर्गत जलालपुर गांव का पैतृक आवास, गोपालगंज में भावना पेट्रोलियम, और पटना के बेला बिहटा स्थित जय माता दी राइस मिल शामिल हैं। इसी के साथ पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के कार्यालय पर भी EOU ने दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड हासिल किए।

आलीशान चीजें

सूत्रों के अनुसार, राइस मिल से लगभग 40 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। छापेमारी के दौरान आलीशान फ्लैट और पेट्रोल पंप से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डेटा EOU के हाथ लगे। टीम अब भावेश कुमार सिंह की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अधिकारी ने अपनी आय से 60.68% अधिक संपत्ति अर्जित की है।

सरकारी अधिकारियों की अवैध संपत्ति

इससे पहले गुरुवार को आर्थिक अपराध थाना में उनके खिलाफ कांड संख्या 43/2025 दर्ज की गई थी। EOU ने बताया कि यह कार्रवाई प्रारंभिक चरण में है, और डिजिटल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। यह मामला बिहार में सरकारी अधिकारियों की अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का एक नया उदाहरण बन गया है।

ये भी पढ़े: हवाई किराया क्यों नहीं होगा पूरे साल कंट्रोल? इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या है असली वजह

Shagun Chaurasia

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

17 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

53 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago