टेक

तेलंगाना बनेगा देश का नया डेटा पॉवरहाउस, अमेज़न की अब तक की सबसे बड़ी डील, 63 करोड़ की बरसात से बदलेगी तस्वीर

Data Center Hub In Telangana: हैदराबाद टेक दिग्गज अमेज़न ने भारत में अपने निवेश की रफ्तार को सुपरचार्ज कर दिया है। भारत में 35 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा के ठीक एक दिन बाद ही अमेज़न की क्लाउड सर्विस कंपनी AWS (Amazon Web Services) ने तेलंगाना सरकार के साथ एक मेगा फ्रेमवर्क एग्रीमेंट साइन किया है। इसके तहत कंपनी अगले 14 साल में 7 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹63,000 करोड़ हैदराबाद में अपने डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देने में लगाएगी, यह निवेश दक्षिण भारत के टेक लैंडस्केप को पूरी तरह बदलने वाला साबित हो सकता है।

डेटा सेंटर का सबसे बड़ा विस्तार

AWS का यह निवेश 2020 में किए गए 2.7 बिलियन डॉलर वाले ऐलान का विस्तार है। उसी योजना के तहत AWS ने 2022 में हैदराबाद में अपना *एशिया पैसिफिक (Hyderabad) रीजन शुरू किया था, मुंबई के बाद भारत का दूसरा बड़ा AWS रीजन। बाद में इस निवेश को 2030 तक बढ़ाकर 4.4 बिलियन डॉलर करने की योजना बनाई गई। अब नए 7 बिलियन डॉलर के साथ हैदराबाद भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से बढ़ता क्लाउड डेटा सेंटर हब बनने की ओर है, जो AI, क्लाउड, स्टार्टअप्स और सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को नई ऊंचाई देगा।

तेलंगाना सरकार की बड़ी तैयारी

Telangana Rising Global Summit के दौरान हुए इस समझौते पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा "अमेज़न जैसे दिग्गजों का भरोसा दिखाता है कि दुनिया हमारी सरकार और 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर विश्वास करती है।" राज्य के आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि यह निवेश हैदराबाद को भारत की डेटा सेंटर राजधानी बनाएगा और रोजगार, इनोवेशन व AI सेक्टर में तेजी लाएगा।

AWS इंडिया का बड़ा बयान

AWS इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट संदीप दत्ता ने कहा "यह समझौता भारत की डिजिटल प्रगति और ग्लोबल टेक हब के रूप में तेलंगाना की उभरती ताकत में AWS की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" तेलंगाना का यह समझौता देश के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है और हैदराबाद वैश्विक डेटा हब बनने की सीधी राह पर है।

ये भी पढ़े: उड़ान रद्द और देरी के बाद इंडिगो ने उठाया बड़ा कदम, विशेषज्ञ करेंगे जांच

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago