Breaking

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अभी तक 57 की मौत

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार (15 अगस्त) सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में आए इस भूकंप में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भूकंप के कारण कई सड़कें बंद हो गईं और जगह-जगह भूस्खलन हुआ।

113 लोग घायल, 341 झटके भी दर्ज

डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर बेंजामिन पॉलस ऑक्टेवियनस के मुताबिक, भूकंप में 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 77 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मुख्य भूकंप के बाद अब तक 341 झटके दर्ज किए जा चुके हैं। यह 2022 में पश्चिम जावा में आए विनाशकारी भूकंप के बाद इंडोनेशिया का सबसे घातक भूकंप बताया जा रहा है। आपदा प्रबंधन एजेंसी BNPB के अनुसार, सिक्का क्षेत्र में 3,300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ लोगों को एक खेल परिसर में ठहराया गया है, जबकि कई परिवार अपने क्षतिग्रस्त घरों के बाहर तिरपाल के अस्थायी टेंट में रह रहे हैं। मौमेरे में अस्पताल के बाहर भी टेंट लगाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पेड़ों के नीचे रात बिताने को मजबूर परिवार

सिक्का के 63 वर्षीय अब्दुल मुतास ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पेड़ों के बीच तिरपाल लगाकर रात गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ अपना शरीर लेकर निकला।” सिक्का के उप रीजेंट साइमन सुबांदी के मुताबिक, ज्यादातर लोग घरों के अंदर जाने से डर रहे हैं और बरामदों या बाहर लगाए गए टेंट में रात बिता रहे हैं।

3,500 से ज्यादा जवान राहत अभियान में जुटे

राहत और बचाव कार्य के लिए 3,500 से अधिक सैन्य और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अभी लापता लोगों की आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। BNPB के मुताबिक, 1,300 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 20 पेट्रोल पंप भी बंद रहे। पूर्वी नुसा तेंगारा की सरकार अब इमरजेंसी घोषित करने पर विचार कर रही है, जिससे राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन और फंड जुटाए जा सकें।

ये भी पढ़े: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘सोनिया गांधी का पाप जनता माफ नहीं करेगी’


Tanisha Verma

Recent Posts

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

19 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

3 hours ago