Amit Shah Vande Mataram Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ के कथित तौर पर बीच में रोके जाने को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला। रविवार को चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष से राष्ट्रीय गीत का गायन रोकने को कहा। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि जनता इस ‘पाप’ को कभी माफ नहीं करेगी।
शाह ने कांग्रेस से देश की जनता और ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हजारों लोगों ने ‘वंदे मातरम’ गाने के लिए गोलियां, लाठियां और जेल तक झेली थीं। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के कारण इस राष्ट्रीय गीत को भूल गई है।
यह विवाद कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसमें ‘वंदे मातरम’ के दौरान वरिष्ठ नेता आपस में बातचीत करते नजर आए। BJP नेताओं ने इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। पार्टी के मुताबिक, सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने से नहीं, बल्कि कार्यक्रम में उसके सही तरीके से आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने से जुड़ा था।
अमित शाह ने कहा कि देश में आजादी के 80 साल पूरे होने पर लाल किले समेत सभी जगह ‘वंदे मातरम’ गाया गया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं को देशहित में काम करना चाहिए और आपस में नफरत नहीं बढ़ानी चाहिए।
शाह चित्तौड़गढ़ में ‘अटल गौरव स्मृति समारोह’ में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाने जैसे बड़े फैसले लिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शाह के नेतृत्व में देश की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई और नए आपराधिक कानून लागू करने में शाह की भूमिका की भी सराहना की।
ये भी पढ़े: राष्ट्रगान पर सियासी संग्राम तेज, BJP को 48 घंटे का अल्टीमेटम
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…