दुनिया

हवा में अपने रास्ते से भटका इंडोनेशिया का विमान, 11 लोग थे सवार

Indonesia Plane Lost Way: इंडोनेशिया में एक विमान लापता होने का मामला सामने आया है। यहां जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचते ही विमान अचानक से लापता हो गई। इलाके में आने के बाद विमान का ग्राउंट कंट्रोल संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 11 यात्री सवार थे। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि यह विमान सुल्तान हसनुद्दीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से पहले अपने मार्ग से भटक हगया और इसके बाद उसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से टूट गया।

मार्ग से भटका विमान

वहीं दक्षिण सुलावेसी के हसनुद्दीन सैन्य कमांडर मेजर जनरल बंगुन नावोको ने कहा, "इस बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और बचाव दल उक्त क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और इसकी पुष्टि कर रहे हैं।" एंडाह पूर्णमा सारी ने कहा, "एटीसी के अंतिम निर्देशों के बाद, रेडियो संपर्क टूट गया और नियंत्रकों ने आपातकालीन संकट की घोषणा कर दी।" उन्होंने कहा कि बचाव दल ने अपनी खोज उन पहाड़ों के आसपास केंद्रित की, जहां माना जाता है कि विमान सुल्तान हसनुद्दीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के अपने मार्ग से भटक गया था।

आखिरी बार लेआंग-लेआंग में हुआ था ट्रैक

इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्राप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी रडार से गायब हो गया. विमान आखिरी बार स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस के लेआंग-लेआंग क्षेत्र में ट्रैक हुआ था।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वार पर यूरोप का पलटवार; फ्रांस-ब्रिटेन ने कहा- उनकी धमकियों से नहीं डरेंगे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

59 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago