News Top

मंधाना की 96 रन की ऐतिहासिक पारी; WPL में बना भारतीय बैटर का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, RCB ने लगातार 4 मैच जीते

Smriti Mandhana Record: WPL 2026 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में RCB की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL के जारी सीजन में चौथा मैच जीता। डीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को आरसीबी ने मंधाना की 96 रनों की पारी के दम पर 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय बल्लेबाजों की सूची में मंधाना ने दर्जा कराया यह रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना भले ही इस मैच में शतक लगाने से चूक गईं हो, लेकिन वह इतिहास रचने में कामयाब रहीं। वह WPL के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बनीं, उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मृति मंधाना की ये 96 रनों की पारी किसी भी भारतीय द्वारा WPL के इतिहास में खेली गई अब तक का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 2024 में 95 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

WPL में भारतीय बैटर के बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  1. मंधाना ने 2026 में 96
  2. हरमनप्रीत कौर ने 2024 में 95* -
  3. दीप्ति शर्मा ने 2024 में 88*
  4. शैफाली वर्मा ने 2023 में 84
  5. स्मृति मंधाना ने 2025 में 81

मंधाना के पास था शतक लगाने का मौका

WPL के इतिहास में आज तक कोई खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाईं है। इस मैच में अगर मंधाना 4 रन और बना लेती तो वह WPL में सेंचुरी लगाने वाली पहली प्लेयर बनती। वह अब इस टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, विदेशी बल्लेबाजों में जॉर्जिया वोल और सोफी डिवाइन का संयुक्त रूप से एक मैच में 99 रन बनाने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: तेजस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago