दुनिया

ट्रंप के टैरिफ वार पर यूरोप का पलटवार; फ्रांस-ब्रिटेन ने कहा- उनकी धमकियों से नहीं डरेंगे

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का नाटो देश ब्रिटेन और फ्रांस ने टैरिफ की धमकी पर प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कहा है कि वे ट्रंप की टैरिफ धमकी को स्वीकार नहीं करेंगे और इस तरह की धमकियों से डरने वाले भी नहीं हैं।

ग्रीनलैंड पर अमेरिका और नाटो देशों में तनाव बढ़ने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी ग्रीनलैंड को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और ग्रीनलैंड की खरीद का विरोध करने वालों पर टैरिफ का धावा बोलने लगे हैं। बीते दिन उन्होंने ग्रीनलैंड में सेना तैनात कर रहे डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड पर एक फरवरी से 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इस पर फ्रांस और ब्रिटेन ने खुले तौर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

टैरिफ पर मैक्रॉन ने क्या कहा

फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्रंप की टैरिफ धमकी को ना मानने वाला बताया। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने धमकी को पूरी तरह गलत करार दिया। इनसे पहले स्वीडन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इमैनुअल मैक्रॉन ने ट्विटर पर लिखा कि टैरिफ की धमकियां अस्वीकार्य हैं। यूरोपीय देश इस धमकी का एकजुटता से और तरीके से जवाब देंगे, जिससे यूरोपीय देशों की संप्रभुता सुनिश्चित होगी. फ्रांस दुनिया के सभी राष्ट्रों की संप्रभुता और स्वतंत्रता को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

डेनमार्क के सैन्य अभ्यास में शामिल होगा ब्रिटेन: कीर स्टार्मर

कीर स्टार्मर ने कहा कि ग्रीनलैंड की स्वतंत्रता और संप्रभुता को लेकर भी फ्रांस प्रतिबद्ध है, इसलिए डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में जो सैन्य अभ्यास आयोजित किया है, इसमें फ्रांस ने भी हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। मैक्रोन ने यह भी कहा कि आर्कटिक और यूरोप के बाहरी किनारों की सुरक्षा दांव पर है, इसलिए फ्रांस इस निर्णय की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता है। किसी भी प्रकार की धमकी या डरावा हमें न तो यूक्रेन और न ही ग्रीनलैंड के मामले में और न ही दुनिया के किसी और मामले में प्रभाावित करेगा।

ये भी पढ़ें: तेजस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

9 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

43 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago