तेजस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली
Bomb Threat News: दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी ने रेल सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर ला दिया। अलीगढ़ में ट्रेन रोकी गई, बीडीएस से लेकर डॉग स्क्वाड तक तक ने जांच की। 31 मिनट बाद खतरा टला, लेकिन प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर सवाल फिर खड़े हो गए।
दरअसल, बीती रात दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन तेजस को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके चलते ट्रेन को अलीगढ़ में रुकवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बम और डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेन का एक-एक कोना खंगाला गया. ट्रेन में सवार एक-एक यात्री की और उनके सामान की चेकिंग की गई, लेकिन ट्रेन में कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध चीज नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अलीगढ़ RPF के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि जब बम विस्फोट की धमकी मिली, तब दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन अलीगढ़ से गुजर रही थी। ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम में आया था तो फोन करके पहले रेलवे अधिकारियों को बताया और ट्रेन जहां थी वहीं रुकवाई। बम निरोधक दस्ता, स्थानीय पुलिस, SHO, नागरिक अधिकारी, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन अधिकारी और रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
तेजस ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड का कहर, जहरीली हवा और कोहरे के बीच 4 डिग्री तक लुढ़का पारा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…