News Latest

दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड का कहर, जहरीली हवा और कोहरे के बीच 4 डिग्री तक लुढ़का पारा

Delhi-NCR Weather Update: मौसमा विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन राजधानी में इसी तरह का मौसम रहेगा। 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट कम होकर 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सर्द हवाएं अभी परेशान करेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है. रविवार (18 जनवरी) को अभी दिल्ली वासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है। सर्द हवाओं और कोहरे का सितम शनिवार रात से है, जिस कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 4 से 6 डिग्री तक पहुन्चं गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री तक जा सकता है। सुबह कोहरे के कारण धूप देर से निकलेगी, लेकिन हलके बादलों के कारण उसका असर धीमा रहेगा।

मौसमा विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन राजधानी में इसी तरह का मौसम रहेगा. 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान  में गिरावट कम होकर 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.,जबकि सर्द हवाएं अभी परेशान करेंगी।

रविवार को विजिबिलिटी कम रहेगी. दोपहर में धूप निकलेगी

रविवार तड़के तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, कोहरे और सर्द हवाओं के कारण ठंड अधिक लग रही है। दिन में तापमान थोड़ा ठीक होकर पिछले दिनों के मुकाबले 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण ठंड फिर अपना असर दिखायेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं है।

ये भी पढ़ें: जिस पानी से बुझती प्यास, वही बन रहा मौत का हथियार, ज़िम्मेदार कौन?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

3 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago