होम = Cover Story Latest = इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे लड्डुओं में मिले कीड़े, 2 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे लड्डुओं में मिले कीड़े, 2 की तबीयत बिगड़ी

Indore: इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बांटे गए लड्डुओं में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। लड्डू खाने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बच्ची की शिकायत के बाद खुला मामला

मामला धमनोई पंचायत के सोनगुराड़िया गांव के माध्यमिक विद्यालय का है। कार्यक्रम में लड्डू बांटे जा रहे थे, तभी 8 वर्षीय बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वितरण रुकवा दिया। लड्डू खाने से दो बच्चों की तबीयत खराब होने पर जिला प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद खाद्य विभाग और खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने लड्डुओं के नमूने जब्त कर जांच शुरू की और संबंधित दुकान को सील कर दिया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

ये भी पढ़े: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अभी तक 57 की मौत