MP News
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के विकास को नई दिशा देने के तहत नगर निगम ने सोमवार को मास्टर प्लान के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर निगम की रिमूवल टीम ने MR-9 से LIG लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य के लिए मालवीय नगर गली नंबर 2 स्थित इलाके में तड़के से ही कार्रवाई शुरू की।
इस कार्रवाई के तहत सड़क निर्माण में बाधा बने लगभग 140 से अधिक मकानों को हटाया गया। निगम की टीम ने 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीनों की मदद से यह अभियान चलाया, जिससे सड़क चौड़ीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली और पूरे क्षेत्र को निर्माण कार्य के लिए मुक्त करा लिया गया। नगर निगम के भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित पूरी रिमूवल टीम मौके पर मौजूद रही। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मास्टर प्लान में MR-9 से LIG लिंक रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था। स्थानीय स्तर पर बने मकानों और अतिक्रमणों के कारण सड़क निर्माण का कार्य बाधित हो रहा था। शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में चौड़ीकरण बेहद जरूरी था। गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम द्वारा इसी इलाके में आंशिक रिमूवल कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन इस बार निगम ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंतिम रूप दिया, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट शुरू हो सके।
स्थानीय निवासियों में इस कार्रवाई को लेकर मिले-जुले भाव देखने को मिले। कुछ लोगों ने शहर के विकास के लिए इसे आवश्यक कदम बताया, तो कुछ ने अचानक की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान मास्टर प्लान के तहत शहर के ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और आगे भी जहां-जहां विकास कार्यों में बाधाएं हैं, वहां इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…