बिहार

Bihar Election 2025 : केशव प्रसाद मौर्य का दावा –“NDA की लहर, महागठबंधन की करारी …!

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। उससे पहले सभी सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि एनडीए पहले चरण में ही भारी अंतर से जीत दर्ज करेगा।

पहले चरण में NDA को सभी वर्गों का समर्थन

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में एनडीए को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा रखती है। गरीब से लेकर अमीर, किसान से लेकर नौजवान और महिलाएं सभी एनडीए प्रत्याशियों के साथ हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की जीत के बाद बिहार में विकास की गति तेज़ की जाएगी। “हमारा लक्ष्य विकसित बिहार बनाना, पलायन पर रोक लगाना, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।"

6 नवंबर को मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा शामिल हैं।

पहले चरण में मोकामा, तारापुर, अलीनगर और लखीसराय जैसी सीटों पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी रैलियां कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करते नज़र आए।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago