Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : चुनाव आयोग द्वारा देश के कई राज्यो में आज से SIR यानी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। बिहार के बाद अब देश के कई राज्य जैसे बंगाल, यूपी समित कई राज्यो में SIR की प्रकारिया को आज से शुरू कर दिया गया है । SIR के मुद्दे पर शुरुआत से इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग और इस प्रकारिया का विरोध करता आया है। अब बाक़ी राज्यो में हो रहे SIR को लेकर भी इंडिया ब्लॉक असहमत और विरोध कर रहा है।
शुरुआती आपसी चर्चा में तय हुआ कि, सभी सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएं। साथ ही राज्य में अपने स्तर विरोध जताएं। ये इंडिया ब्लॉक की तरफ से तय किया गया पहला पड़ाव है।
बिहार चुनाव के चलते फिलहाल औपचारिक बैठक सम्भव नहीं, लेकिन चुनाव बाद संसद से सड़क तक एकजुट होकर विरोध करता दिखेगा इंडिया ब्लॉक।
बिहार चुनाव बाद होगी इस मुद्दे पर औपचारिक बैठक दिल्ली में होगी। जिसमे टीएमसी सुप्रीमो ममता बैनर्जी, आरजेडी से तेजस्वी यादव , शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, हेमन्त सोरेन समेत तमाम दलों ने खरगे-राहुल के साथ मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
दरअसल, आने वाले बिहार के बाद बंगाल, यूपी , केरल और पंजाब जैसे राज्यो में चुनाव है। इंडिया गठबंधन को लगता है की चुनाव आयोग विपक्ष के वोटर पर सिकंजा चाहती है, इसलिए SIR की प्रकारिया बीजेपी के कहने पर कराई जा रही है।
हालांकि चुनाव आयोग ने अपना रूख इस बार स्पष्ट कर दिया है कि वोटर लिस्ट को दरुस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है। लेकिन लगातार विपक्षी पार्टियों द्वारा इसका विरोध पहले भी किया गया है । माना जा रहा है कि आगे भी इसका विरोध किया जा सकता है।
- kanika katiyar
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…