Bihar Election
Bihar Election: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के हालिया बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा था, “कुछ नेताओं को घर में नज़रबंद कर दीजिए या अगर वोट डालने जाएं तो साथ जाकर वोट डलवाइए और फिर उन्हें घर छोड़ आइए।”
इस बयान के सामने आते ही विपक्षी दल राजद (RJD) ने इसे निशाने पर ले लिया और आरोप लगाया कि ललन सिंह लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक राजद नेताओं ने इस टिप्पणी को लेकर हमला बोल दिया।
अब इस पूरे विवाद पर JDU की ओर से सफाई दी गई है। पार्टी के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि राजद ने ललन सिंह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। नीरज कुमार के मुताबिक, ललन सिंह ने किसी को बंद करने या रोकने की बात नहीं कही थी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि कुछ लोग अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें वोट के दिन भ्रमित न होने दिया जाए।
नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि RJD के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए वे बयानों को तोड़-मरोड़ कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि JDU की राजनीति जनता के सम्मान और विकास पर आधारित है, जबकि RJD केवल विवाद खड़ा करने में माहिर है।
बयान को लेकर जारी इस जुबानी जंग से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ गया है। अब देखना यह होगा कि ललन सिंह के इस कथन पर आगे राजनीतिक पारा कितना चढ़ता है, क्योंकि चुनावी माहौल में हर शब्द सियासी हथियार बन चुका है।
ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…