बिहार

5 साल लुटवाया, अब 10 हजार देकर वोट खरीदना चाहते हैं… भोजपुर में गरजे प्रशांत किशोर

Bihar Election: बिहार की सियासत में इन दिनों तीखे हमलों और बड़े वादों का दौर जारी है। इसी कड़ी में जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने भोजपुर में एक जनसभा के दौरान CM नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। भीड़ से खचाखच भरे मैदान में पीके ने कहा, “पिछले पांच सालों में नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों से जनता को लुटवाया है। अब चुनाव के वक्त वही सरकार 5 से 10 हजार रुपये बांटकर जनता का वोट खरीदने की कोशिश कर रही है, ताकि आने वाले पांच साल फिर से लूट का सिलसिला चलता रहे।”

प्रशांत किशोर का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है और इस बार लोग रुपये नहीं, अपने हक के लिए वोट देंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जिन्होंने पिछले 20 सालों में बिहार को रोजगार के नाम पर धोखा दिया, अब उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है।”

अपने ही गांव में सम्मानजनक जीवन

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने युवाओं को भी एक बड़ा भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “अगर 14 नवंबर को जन सुराज की सरकार बनी, तो बिहार के युवाओं को रोजी-रोजगार के लिए अपने गांव-घर छोड़कर दिल्ली, पंजाब या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। छठ के बाद जो लोग घर लौटे हैं, उन्हें यहीं 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी वाला रोजगार मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार के हर जिले में स्थानीय उद्योग, खेती और शिक्षा पर आधारित रोजगार मॉडल तैयार किया जाएगा। “हमारी सरकार का लक्ष्य होगा कि कोई भी युवा पेट पालने के लिए परदेश न जाए। बिहार के बेटे-बेटियाँ अपने ही गांव में सम्मानजनक जीवन जी सकें।”

केवल सत्ता नहीं हासिल करनी

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज का मकसद केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में जाति और पैसे के मोह से ऊपर उठकर एक नई राजनीति को मौका दें। भोजपुर की यह सभा राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहीं से प्रशांत किशोर ने बिहार की बदलती राजनीति को नया संदेश देने की कोशिश की है, जनता अब खरीदी नहीं जाएगी, जागरूक होकर जवाब देगी।

ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

Shagun Chaurasia

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

15 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

48 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago