देश

Bihar Election 2025: 14 जनवरी तक महिलाओं के खाते में 30 हजार ! क्या ये वादा होगा सच ? या फिर..

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे तक प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने जनता से कई बड़े वादे किए हैं।

माई बहिन योजना

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर “माई बहिन योजना” के तहत हर महिला के खाते में 14 जनवरी को 30,000 रुपये जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की राशि भी दी जाएगी, और जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइज़र को स्थायी किया जाएगा, जिन्हें महीने के 2,000 रुपये दिए जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कई वादे किए गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी और कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के भीतर की जाएगी।

सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त

किसानों के लिए घोषणाओं में शामिल है कि सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। वर्तमान में सरकार 55 पैसे प्रति यूनिट चार्ज करती है, जिसे उनकी सरकार पूरी तरह से समाप्त करेगी। इसके साथ ही धान की खरीद में MSP के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। पैक्स प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधि का दर्जा और पैक्स अध्यक्षों को मानदेय भी मिलेगा।

6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता इस बार बदलाव चाहती है और 20 साल से सत्ता में रही सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है और उसके पहले आज शाम 5 बजे प्रचार बंद हो जाएगा। इससे पहले महागठबंधन ने तेजस्वी प्रण नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा शामिल है।

Kajal Sharma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

9 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

18 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago