Uttarakhand News
Uttarakhand News : हरिद्वार,रुड़की में अंतरराष्ट्रीय रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला करने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना रुड़की-हरिद्वार रोड पर जीडी गोईयंका कालेज के पास की है। बतया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने योगेश प्रमुख पर लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीते शुक्रवार की शाम मोनफोर्ट स्कूल के पास हुए इस हमले के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से सिविल लाइन कोतवाली में एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि योगेश प्रमुख पर सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया गया।
वहीं एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। सीसीटीवी के माध्यम घटना की पुष्टि की गई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि घटना का संबंध किसी पुरानी रंजिश से हो सकता है। पुलिस टीम ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…