खेल

IPL 2026: शतक पूरा होने पर शांत क्यों रहे कोहली? खुद किया खुलासा

IPL 2026: भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दबाव और हालिया खराब फॉर्म के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे। आईपीएल में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद वे काफी नर्वस हो गए थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाकर उन्होंने शानदार वापसी की। इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह विकेट से जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

कोहली ने आईपीएल में 9वां शतक जड़ा

कोहली आईपीएल में अपना नौवां शतक जड़ा और साथ ही महेंद्र सिंह धोनी तथा रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। प्लेयर ऑफ द मैच कोहली ने कहा कि पिछले दो मैचों में रन नहीं बनने से वह काफी बेचैन थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा था, लेकिन लगातार असफलता के बाद टीम के लिए योगदान न दे पाने की चिंता उन्हें परेशान कर रही थी।

शतक पर जश्न नहीं मनाने की कोहली ने बताई वजह

अपने एग्रेसिव सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार शतक लगाने के बाद उन्होंने कोई खास जश्न नहीं मनाया। इस पर सवाल पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि शतक के बाद उनका जश्न बड़ा नहीं था क्योंकि टीम के लिए अंकों की अहमियत ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि दबाव हमेशा अच्छा होता है, क्योंकि यह खेल को निखारने में मदद करता है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद वह नर्वस थे, लेकिन यही दबाव उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है और असफलताएं आगे सुधार का रास्ता दिखाती हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago