Breaking

RJD सांसद सुधाकर सिंह को IPS कुंदन कृष्णन का नोटिस, माफी नहीं मांगी तो 5 करोड़ के मुकदमे की चेतावनी

Kundan Krishnan Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन ने बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों में सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर पांच करोड़ रुपये के हर्जाने और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विवाद भारत भूषण तिवारी की मौत और जमुई की घटना पर सांसद के बयानों से जुड़ा है।

भारत भूषण तिवारी की मौत पर विवाद

अधिवक्ता अपूर्व हर्ष द्वारा भेजे गए नोटिस के अनुसार, 17 जून 2026 को भोजपुर के बिलौती गांव में पुलिस ऑपरेशन के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत हुई थी। सुधाकर सिंह ने 24 जून की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों, विशेषकर कुंदन कृष्णन की भूमिका पर सवाल उठाए थे। नोटिस में आरोपों को निराधार और अधिकारी की पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है। बिहार सरकार ने 20 जून को रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया था।

जमुई की घटना पर भी लगाए थे आरोप

नोटिस में 22 सितंबर को एक निजी न्यूज पोर्टल को दिए सांसद के इंटरव्यू का उल्लेख है। इसमें जमुई में एक किशोरी और उसके दोस्त से कथित छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे। नोटिस के मुताबिक, कुंदन कृष्णन पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं और मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

'माफी नहीं मांगूंगा, कानूनी जवाब दूंगा'

सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया पर नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए माफी मांगने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जनहित में उठाए सवालों पर कायम हैं और कानूनी जवाब देंगे। सांसद ने दावा किया कि तिवारी की मौत के समय कुंदन कृष्णन बिहार एसटीएफ के डीजी थे। उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों, पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ निर्णयकर्ताओं की भूमिका की जांच मांगी।

15 दिनों में माफी मांगने की मांग

नोटिस में जमीन और शराब माफिया को संरक्षण देने, कथित फर्जी एनकाउंटर और पद के दुरुपयोग संबंधी आरोप दोहराने पर आपत्ति जताई गई है। बिना शर्त माफी नहीं मांगने पर पांच करोड़ रुपये का सिविल मुकदमा और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़े: चेक बाउंस केस के बीच राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कनाडा में शूटिंग के लिए यात्रा की दी अनुमति

Tanisha Verma

Recent Posts

लवकुश रामलीला में केवट बने मनोज तिवारी, अभिनय देख मुस्कुराए भाजपा प्रमुख नितिन नवीन

Manoj Tiwari Luv Kush Ramlila: नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध…

22 minutes ago

ताजमहल में दिखे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़; ‘जॉन विक 4’ में कर चुके हैं काम

Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…

55 minutes ago

‘आजादी के लिए नेहरू के अलावा भी कई सेनानी गए थे जेल’, राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना

CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज…

1 hour ago

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…

2 hours ago

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के खिलाफ बंद था पंजाब, तभी ‘नशा’ बेचते पकड़ा गया युवक

Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…

2 hours ago

विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन का रजत जीतने वाले बने पहले भारतीय

Vishvajit More U23 World Wrestling Championships: भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने अंडर-23 विश्व कुश्ती…

3 hours ago