US-Israel VS Iran War: अमेरिकी और इजरायल के हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में बवाल मचा हुआ है। इसे देखते हुए ईरान ने 3 मार्च तक के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का ऐलान किया है। साथ 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। ईरान कई क्षेत्रीय मोर्चों पर इस युद्ध में हमलों का जवाब दे रहा है। उसने यूएई पर 133 मिसाइलें और कई ड्रोन दागे हैं। उसने दुबई एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है। ईरान लगातार अमेरिकी सैन्य ठिकानों के अलावा तेल अवीव और येरुशेलम को भी टारगेट कर रहा है।
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट है कि इज़रायल बीते शनिवार से अब तक पिछले 24 घंटे में 1200 से ज्यादा मिशाइलों से ईरान पर हमला किया है। इस भीषण हमले की सबसे दर्दनाक खबर दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मीनाब शहर से आई है, जहां एक लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर बम गिरने से कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस घटना की कड़ी निंदा की।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…