दुनिया

Iran को कतर से मिलेंगे $6 अरब, राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा ऐलान

Iran Frozen Assets: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को कहा कि कतर में फ्रीज ईरान की 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी किए जाएंगे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब फारस की खाड़ी में हालिया हमलों के कारण अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ताओं पर अनिश्चितता बनी हुई है।

होर्मुज संकट और वार्ता पर असर

पेजेश्कियान का बयान अंतरिम समझौते के पक्ष में जनता का भरोसा बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। इसी बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को चुनौती देने के लिए ओमान के समुद्री मार्ग को जहाजों के लिए खोलने की कोशिशें भी तेज हुई हैं। ईरान के हमलों और धमकियों के कारण होर्मुज से तेल टैंकरों और मालवाहक जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के करीब 20% तेल और प्राकृतिक गैस का व्यापार इसी मार्ग से होता है। हालांकि यह जलमार्ग ईरान और ओमान के बीच स्थित है, लेकिन इसे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग माना जाता है।

पिछले दिनों ईरान ने ओमान की ओर जाने वाले समुद्री मार्ग पर दो बार जहाजों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में अमेरिका ने हवाई हमले किए। रविवार को ईरान ने बहरीन और कुवैत पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बावजूद पाकिस्तान, जो वार्ता में प्रमुख मध्यस्थ है, ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर बातचीत मंगलवार से फिर शुरू होगी। वहीं, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कोई वार्ता रद्द नहीं हुई है और तकनीकी स्तर की बातचीत तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। हालांकि ईरान ने अब तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

फ्रीज संपत्ति पर क्या बोले राष्ट्रपति?

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, पेजेश्कियान ने अंतरिम समझौते को ईरानी जनता की बड़ी जीत बताया और कहा कि 12 अरब डॉलर में से 6 अरब डॉलर ईरान को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि उन्होंने राशि जारी होने की तारीख या प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी।

सुधारवादी माने जाने वाले पेजेश्कियान पहले वरिष्ठ ईरानी अधिकारी हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से इस राशि के जारी होने की बात कही है। कतर और पाकिस्तान इस वार्ता में अहम मध्यस्थ हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब तक ईरान की कोई भी फ्रीज संपत्ति जारी नहीं की गई है। कतर ने भी किसी धन हस्तांतरण की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़े: Jaipur: निर्माणाधीन दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago