दुनिया

ईरान ने एक बार फिर इजरायल को ललकारा, कहा- तबाह एयर डिफेंस सिस्टम को हमने दुरुस्त कर लिया

Iran-Israel War: एक महीने पहले ईरान-इजरायल के बीच हुए संघर्ष के दौरान इजरायली हमले में ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी बीच ईरान ने इजरायल को न सिर्फ ललकारा, बल्कि एक महीने के अंदर अपनी वायु रक्षा प्रणालियों को दुरुस्त करने की बात भी कही। रविवार को ईरान की डेफा प्रेस न्यूज एजेंसी को सेना के नियमित संचालन उप प्रमुख महमूद मौसवी के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने इजरायल के साथ हुए संघर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त हुई वायु रक्षा प्रणालियों को बदल दिया है।

इजरायली सेना ने पहुंचाया था भारी नुकसान

दरअसल, जून माह में संघर्ष के दौरान, इजरायली वायु सेना ने ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों को काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद ईरानी सशस्त्र बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली क्षेत्र पर मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार की थी। ईरान के हमलों में इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम को भी नुकसान पहुंचा था। इसी कारण ईरान ने इजरायल के हाइफा और तेल अवीव में सैन्य अड्डों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए थे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में बैठकर मोबाइल पर गेम खेलते दिखे मंत्री कोकाटे, शरद गुट के विधायक ने शेयर किया वीडियो

मौसवी ने आगे कहा, “हमारी कुछ वायु रक्षा प्रणालियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं, यह छिपाने वाली बात नहीं है, लेकिन हमारे सहयोगियों ने घरेलू संसाधनों का उपयोग करके उन्हें पूर्व-निर्धारित प्रणालियों से बदल दिया है। जिन्हें हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त स्थानों पर रखा गया था।”

यह भी देखें: Monsoon Session 2025: संसद में घमासान तय! INDIA Bloc के निशाने पर ये अहम मुद्दे |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

45 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago