दुनिया

ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी, दुनियाभर के मुसलमानों से की गई खास अपील

Iran-israel War: ईरान-इजरायल और अमेरिका बीच जंग अब भले ही रुक गई हो, लेकिन अब इन दोनों देशों के खिलाफ ईरान में फतवा जारी हुआ है। शिया मौलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी करते हुए उन्हें “अल्लाह का दुश्मन” कहा है। साथ ही ग्रैंड अयातुल्ला नसेर माकारेम शिराजी के फतवे में दुनिया भर के मुसलमानों से एकजुट होने और इस्लामी गणतंत्र नेतृत्व को धमकी देने वाले नेताओं को गिराने का आह्वान किया गया।

अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले को माना जाता है मोहरेब

मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक,फतवे में कहा गया है, “कोई भी व्यक्ति या शासन जो नेता या मरजा को धमकी देता है, उसे ‘वॉरलॉर्ड’ या ‘मोहरेब’ माना जाता है।” एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक,मोहरेब अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले को माना जाता है। ईरानी कानून में ऐसे लोगों को फांसी, सूली पर चढ़ाए जाने, अंग काटने या निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।

दुश्मन का सहयोग या समर्थन हराम

फतवे में आगे कहा गया है, “मुसलमानों या इस्लामी राज्यों द्वारा उस दुश्मन के लिए कोई भी सहयोग या समर्थन हराम है। दुनिया भर (Iran-israel War) के सभी मुसलमानों के लिए यह जरूरी है कि वो इन दुश्मनों को उनके शब्दों और गलतियों पर पछतावा कराएं।”

यह भी पढ़ें:

https://newsindia24x7.tv/national/train-ticket-price-hike-railway-fares-will-become-expensive-from-july-1-know-how-much-impact-will-it-have-on-passengers-pockets-5567/

इतना ही नहीं, इसमें कहा गया है कि अगर, “अपने कर्तव्य का पालन करने वाले मुस्लिम को अपने अभियान में कठिनाई या हानि का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें अल्लाह की राह में एक योद्धा के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा।”

बता दें, यह धार्मिक फतवा ऐसे समय पर आया है जब ईरान और इजरायल के बीच युद्ध रुक गया है। 13 जून को इजरायल ने ईरान में बमबारी अभियान शुरू किया जिसमें शीर्ष सैन्य कमांडर और उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक मारे गए थे। तेहरान ने इजरायली शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से जवाब दिया। इजरायल ने कहा कि उसका मकसद इस्लामी गणतंत्र को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है। इस दावे को तेहरान ने लगातार नकारा है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

46 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago