Om Prakash Rajbhar-Akhilesh Yadav
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। राजभर ने सोमवार (30 जून) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में लौटने के लिए बेताब बैठे हैं, लेकिन हमारी पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों ने उनके लिए ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा दिया है।
सुभासपा अध्यक्ष ने सोमवार को जौनपुर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने के लिए बेताब बैठे हैं लेकिन मैंने, अनुप्रिया पटेल (अपना दल-एस), संजय निषाद (निषाद पार्टी) और जयंत चौधरी (रालोद) ने उनके लिए पहले से ही ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा रखा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस वक्त रात भर जागते रहते हैं और सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं।
राजभर ने 2012 से 2017 की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश भर में कुल 800 दंगे हुए थे। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के पिछले 8 सालों के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ है। लोगों को यह बात समझनी पड़ेगी।
इसके साथ ही ओम प्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जौनपुर में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा। हमें बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करनी है, ताकि आने वाले चुनावों में सुभासपा बड़ी भूमिका निभा सके।
चिराग के बाद अब कन्हैया ने भी ठोकी ताल, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…