दुनिया

परमाणु बम बनाने के करीब है ईरान! IAEA प्रमुख के खुलासे से मचा हड़कंप

Iran-Israel War: इजरायल और ईरान युद्ध के दौरान दावा किया गया था कि अमेरिका के हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म हो गया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था यानी IAEA के प्रमुख राफेल ग्रोसी के खुलासे से हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि ईरान कुछ ही महीनों में यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है,यानी ईरान परमाणु बम बनाने के बहुत करीब है। दावा है कि ईरान की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताएं अब भी सलामत हैं।

IAEA से तोड़ दिया था संपर्क

दरअसल, इजरायल से सीजफायर के बाद ईरान ने अपनी संसद में प्रस्ताव पास करके IAEA से संपर्क तोड़ दिया था। अब IAEA का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को चुनौती देता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है।

‘कुछ ठिकानों को हुआ नुकसान’

अमेरिकी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ग्रोसी ने कहा, “कुछ ठिकानों को नुकसान हुआ है, लेकिन पूरा ढांचा अब भी खड़ा है। अगर ईरान चाहे तो कुछ ही महीनों में सेंट्रीफ्यूज शुरू कर संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है।” उनका कहना है, “ईरान एक अत्यधिक विकसित परमाणु तकनीकी वाला देश है। उसके पास सिर्फ सुविधाएं ही नहीं, बल्कि ज्ञान और औद्योगिक ढांचा भी है।”

9 से ज्यादा बनाए जा सकते हैं परमाणु बम

IAEA ने कुछ दिन पहले आशंका जताई थी कि ईरान ने अमेरिकी हमलों (Iran-Israel War) से पहले अपने पास मौजूद 408.6 किलो संवर्धित यूरेनियम को कहीं स्थानांतरित कर दिया है, जो कि 60% तक संवर्धित है और यह हथियार बनाने के स्तर से कुछ ही नीचे है, जिससे 9 से ज्यादा परमाणु बम बनाए जा सकते हैं।

बिहार इलेक्शन की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

इजरायल से युद्धविराम के बाद ईरान ने संसद में प्रस्ताव पास कर IAEA से संबंध तोड़ने का ऐलान किया था। साथ ही IAEA प्रमुख की फोर्डो और अन्य परमाणु ठिकानों की जांच की मांग को भी खारिज कर दी थी। ग्रोसी ने कहा कि हम नहीं जानते कि वह संवर्धित यूरेनियम अब कहां है। हो सकता है कुछ हिस्सा नष्ट हुआ हो और कुछ बचा लिया गया हो। ईरान को जवाब देना होगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

45 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago