महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में फिलहाल अनिवार्य नहीं हिंदी भाषा, बैकफुट पर आई फडणवीस सरकार

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्य करने के फैसले को रद्द कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे ने 5 जुलाई को मार्च निकालने का ऐलान किया था। हालांकि अब महाराष्ट्र सरकार ने अपने फैसले को रद्द कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि एक समिति बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम तय किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

दरअसल, हिंदी भाषा को लागू करने के फैसले पर चर्चा के लिए रविवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें चर्चा के बाद सरकार ने त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत हिंदी भाषा को शामिल करने संबंधी दोनों जीआर को रद्द कर दिया। इसके लिए (Maharashtra News) सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

बनाई जाएगी समिति

बैठक के बाद फडणवीस ने बताया कि त्रिभाषा के सिद्धांतों के संबंध में तीसरी भाषा किस कक्षा से लागू की जाए? यह कैसे किया जाए? बच्चों को क्या विकल्प दिया जाए? इस पर निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार डॉ. नरेंद्र जाधव के नेतृत्व में एक समिति बनाएगी। नरेंद्र जाधव कुलपति थे, वो योजना आयोग के सदस्य थे। हम उन्हें एक शिक्षाविद् के रूप में जानते हैं। इसलिए उनके नेतृत्व में एक समिति बनाई जाएगी। इसमें कुछ और सदस्य होंगे। उनके नाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

रिपोर्ट आने के बाद लागू होगा त्रिभाषा सूत्र

उन्होंने आगे कहा, इस समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही त्रिभाषा सूत्र को लागू किया जाएगा। इसलिए, हमने 16 अप्रैल 2025 और 17 जून 2025 के दोनों सरकारी फैसलों को रद्द करने का फैसला किया है। हम इन दोनों सरकारी फैसलों को रद्द कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने जारी किए थे निर्देश

बता दें कि 16 अप्रैल 2025 और 17 जून 2025 को राज्य सरकार (Maharashtra News) ने सरकारी निर्देश जारी किए थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य सरकार ने हाल ही में फैसला लिया था कि पहली कक्षा से ही छात्रों को त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत हिंदी पढ़ाई जाएगी। जिसके तहत छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ाई जाती हैं— एक मातृभाषा, एक हिंदी और एक अंग्रेजी।

सरकार के फैसले का हो रहा था विरोध

वहीं, सरकार के इस फैसले का मराठी भाषी संगठनों, राजनीतिक दलों और समाजसेवियों ने कड़ा विरोध किया था। संगठनों का तर्क था कि हिंदी को स्कूलों में अनिवार्य रूप से पढ़ाना ‘भाषायी आक्रमण’ है और इससे मराठी भाषा और संस्कृति पर संकट आ सकता है। जबकि विपक्षी दलों ने सरकार पर केंद्र की भाषा नीति को थोपने का आरोप लगाया। जिसका असर यह हुआ कि राज्यभर में प्रदर्शन हुए और शिक्षाविदों ने भी इस नीति की समीक्षा की मांग की थी।

परमाणु बम बनाने के करीब है ईरान! IAEA प्रमुख के खुलासे से मचा हड़कंप

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टी भी एकजुट हो गई थी। इसके लिए पांच जुलाई को मार्च निकालने का ऐलान भी कर दिया गया था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago