बिहार

‘वक्फ बचाओ’ रैली के दौरान बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, ड्रोन के टकराने से मचा हड़कंप

Bihar News: पटना के गांधी मैदान में रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक रैली को संबोधित कर रहे थे. तभी एक ड्रोन मंच के करीब पहुंचकर पोडियम से टकरा गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब तेजस्वी यादव ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं थोड़ी देर के लिए आरजेडी नेता को अपना भाषण रोकना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में किया।

सुरक्षा को लेकर हो रही हैं चर्चाएं

अब इस घटना से सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं तो कुछ इसे जानबूझकर किया गया कृत्य। फिलहाल इसके पीछे किसी साजिश का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पटना की एसपी सेंट्रल दीक्षा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था इसलिए वहां कोई भी वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। अधिकारी के मुताबिक जब रैली हो रही थी,तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। मामले की गहन जांच की जाएगी।

वक्फ संशोधन कानून का कड़ा विरोध

दरअसल,’वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून का कड़ा(Bihar News)विरोध किया। इमारत-ए-शरिया द्वारा आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिलहाल अनिवार्य नहीं हिंदी भाषा, बैकफुट पर आई फडणवीस सरकार

अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और मुस्लिम, पिछड़े वर्गों और दलितों के मतदान अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देश हम सबका है। साथ ही आरजेडी नेता ने वादा किया कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई, तो वक्फ कानून को रद्द करके कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें तेजस्वी यादव का अचानक झुकना और खुद को बचाना साफ नजर आ रहा है। कई लोगों ने उनकी फुर्ती की तारीफ की है, तो कुछ का कहना कि मंच पर नेताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago