उत्तराखंड

यूट्यूब से सीखा संगीत, अब पर्यटकों के बीच हुईं लोकप्रिय; दिलचस्प है दो बहनों की कहानी

Uttarakhand News: समाज में कई ऐसे प्रतिभाशाली लोग मिल जाएंगे, जो दिखते तो साधारण हैं, लेकिन उनमें प्रतिभा की भरमार होती है। उत्तराखंड के देहरादून में ऐसी ही दो प्रतिभाशाली बहनें हैं जिनकी आवाज लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

चाय की दुकान चलाती हैं दोनों बहनें

दरअसल, रिया और ऋषिका नाम की दो बहनें देहरादून के ऊपरी पहाड़ों में अपनी मां के साथ एक छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं। ये दुकान न सिर्फ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक ठिकाना है,बल्कि अब इन बहनों की मधुर आवाज की वजह से भी मशहूर हो रही है। इन बहनों की खास बात यह है कि इन्होंने कभी संगीत की औपचारिक शिक्षा नहीं ली, लेकिन उनकी आवाज में जादू है। कोरियन पॉप सॉन्ग्स से लेकर जापानी मेलोडी और इंग्लिश गाने तक,ये बहनें हर भाषा के गाने इतनी आसानी और खूबसूरती से गाती हैं कि सुनने वाले दंग रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘वक्फ बचाओ’ रैली के दौरान बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, ड्रोन के टकराने से मचा हड़कंप

अपनी प्रतिभा के बारे में बात करते हुए रिया कहती हैं, “हमें गाना गाने का बहुत शौक है। हम यूट्यूब पर गाने सुनते हैं और फिर वही गाने की कोशिश करते हैं। हमें नहीं पता था कि लोग इतना पसंद करेंगे। अब तो लोग दुकान पर चाय के साथ-साथ हमारा गाना सुनने भी आते हैं। हमारी मम्मी ने हमेशा सपोर्ट किया है। वो कहती हैं कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।”

बता दें, छोटी सी दुकान ही परिवार का सहारा है। दिनभर मेहनत के बाद, रिया और ऋषिका की गायकी इस दुकान को एक खास पहचान दे रही है। पर्यटक न सिर्फ चाय की चुस्की लेने, बल्कि इन बहनों की मधुर आवाज (Uttarakhand News) सुनने के लिए भी यहां रुकते हैं। अब लोग इनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago