उत्तर प्रदेश

नोएडा STF को मिली बड़ी कामयाबी: मारा गया ट्रक ड्राइवरों का कातिल संदीप, हरियाणा से लेकर कानपुर तक था आतंक

Noida (नितिन पाराशर) : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने बागपत में एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो जिला रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला था। संदीप कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट सहित ट्रक लूटने के केस में वांछित चल रहा था। नोएडा एसटीएफ की टीम गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ बागपत जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई है। मुठभेड़ के दौरान संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। संदीप शातिर किस्म का अपराधी था, जो हाईवे पर ट्रक चालकों की हत्या कर ट्रक और उसमें लदे माल को लूटने का काम करता था। इसके खिलाफ 16 से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कौन है संदीप

एसटीएफ नोएडा के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि संदीप एक कुख्यात अपराधी था, जो कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। खास तौर पर वह कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र में लगभग चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से लदे ट्रक की लूट में शामिल था, जिसके चलते उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। संदीप और उसका गैंग हाईवे पर ट्रक ड्राइवर्स की हत्या करके ट्रकों और उसमें लदे कीमती माल की लूटपाट करता था। साथ ही ट्रक चालकों की हत्या करने के बाद मृतक का गला काट देता था। कई मामलों में उसने सीने में गोली भी मारी है।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago