दुनिया

ईरान के धर्मगुरु ने ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया फतवा, बोले- सारे मुसलमान मिलकर इसे पछताने को मजबूर करो

Israel Iran Tension: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ धार्मिक फतवा जारी किया है। यह फतवा ईरान के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासिर मकारिम शिराजी की तरफ से जारी किया गया है।

मुसलमानों के दुश्मन हैं दोनों

धर्मगुरु ने दोनों वैश्विक नेताओं को अल्लाह का दुश्मन बताया है। उन्होंने दुनिया भर के मुसलमानों से कहा कि सभी एकजुट होकर इन नेताओं को ईरान पर हमले के लिए पछताने के लिए मजबूर कर दें। आइए जानते हैं फतवे में और क्या कहा गया है–

अयातुल्ला मकारिम शिराजी ने अपने फतवे में कहा…

“ जो कोई भी ईरान के सर्वोच्च नेता या फिर किसी मरजा को नुकसान पहुंचाने की या धमकाने की कोशिश करता है, वह मोहरिब यानी जंग को पसंद करने वाला अपराधी माना जाएगा। इन्हें अल्लाह का दुश्मन मानकर इनका जीना दुश्वार कर दो.”

क्या होता है फतवा

मालूम हो कि इस्लामी कानून में फतवे का जिक्र है। यह इस्लामी कानून की व्याख्या होती है। यह मरजा की तरफ से जारी होता है। मरजा बारह इमामी शिया मुसलमानों के सबसे बड़े और ऊंचे धार्मिक पद को कहा जाता है। हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच हुए जंग में 610 ईरानी नागरिकों की मौत हो गई थी। इसमें कई परमाणु वैज्ञानिक और उच्च सैन्य कमांडर मारे गए थे।

ईरान और इजरायल वॉर

ईरान और इजरायल में 13 जून 2025 को युद्ध शुरू हुआ था। 13 जून की सुबह इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया। इजरायली सेना की तरफ से कहा गया कि उसने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है क्योंकि वो इजरायल की सुरक्षा के खतरा बन गया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर कई मिसाइल दागे। अमेरिका भी 22 जून को इस युद्ध में कूद पड़ा और अपने बी-2 बॉम्बर से ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमला कर दिया। जवाब में ईरान ने भी 23 जून को कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके कुछ घंटों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान और इजरायल में सीजफायर का ऐलान कर दिया।

 

तीन महीने में कर्नाटक के CM बनेंगे डीके शिवकुमार… कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago