मनोरंजन

Hera Pheri 3 में बाबू भैया की वापसी की पक्की, परेश रावल ने विवादों पर दी सफाई

Hera Pheri 3 : लंबे समय से चर्चाओं में रही फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर सुर्खियों में है और हो भी क्यों नहीं दरअसल हाल ही में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने इस बहुचर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइज़ में अपनी वापसी की पुष्टि की है. बता दें कि इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि परेश रावल फिल्म से बाहर हो चुके हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में निराशा फैल गई थी. लेकिन अब अभिनेता ने खुद स्पष्ट किया है कि वह फिल्म का हिस्सा हैं और तीनों मूल किरदार एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.

पॉडकास्ट में वापसी की पुष्टि

हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि कोई विवाद नहीं है. मेरा मानना है कि जब लोगों को कोई चीज़ इतनी पसंद आती है, तो आपको ज़्यादा सावधान रहना चाहिए. दर्शकों ने आपको बहुत सराहा है,तो आप चीज़ों को हल्के में नहीं ले सकते. मेहनत करके उनको दो. इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं,मेहनत करें और कुछ नहीं. अब सब ठीक हो गया है.

तीनों कलाकार फिर दिखेंगे एक साथ

जब पॉडकास्ट में उनसे यह पूछा गया कि क्या अब सब ठीक हो गया है और क्या प्रशंसक एक बार फिर राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आप्टे उर्फ बाबू भैया (परेश रावल) की तिकड़ी को एक साथ देख पाएंगे,तो परेश ने हँसते हुए जवाब दिया पहले भी आने वाली थी फिल्म, लेकिन हमें खुद को ठीक करना था. उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन,अक्षय और सुनील सभी रचनात्मक लोग हैं और वर्षों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.

15% ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट वापस

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल की शुरुआत में जब हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने की खबरें आई थीं, तो फैंस हैरान रह गए थे. इस बीच यह रिपोर्ट भी सामने आई कि फिल्म के निर्माता और अभिनेता अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. हालांकि,बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक परेश ने फिल्म से अलग होने के बाद 15% ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago