दुनिया

ट्रंप की धमकी के बावजूद ईरान-पाकिस्तान के बीच 12 एमओयू साइन, दोनों देशों का व्यापार बढ़ाने पर जोर

Iran-Pakistan Trade: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान दो दिनों के पाकिस्तान दौरे पर हैं। रविवार को ईरान के राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्लामाबाद में बैठक की। दोनों देशों के अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में 12 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिनमें दोनों देशों ने अपने व्यापार को 8 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति बनाई है। वहीं, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति रूस, चीन या ईरान के साथ अपने व्यापार को बढ़ाने वाले देशों को धमकी दे चुके हैं। ऐसे में अब सबकी नजर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया पर भी रहेगी।

ईरान के राष्ट्रपति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बैठक के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान पेजेशकियन ने कहा कि कुछ ही समय में, “हम ईरान और पाकिस्तान (Iran-Pakistan Trade) के बीच व्यापार संबंधों को मौजूदा 3 अरब डॉलर से बढ़ाकर 10 अरब डॉलर कर सकते हैं।” साथ ही उन्होंने 12 दिनों तक इजराइल के साथ चले युद्ध के दौरान पाकिस्तान के समर्थन पर आभार भी जताया।

दोनों पक्षों से दर्शाई गई नई प्रतिबद्धता

दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई इस बैठक में पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान और ईरानी उद्योग, खान एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद अताबक शामिल रहे। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि खान और अताबक के बीच उच्च स्तरीय चर्चा में व्यापार में तेजी लाने, सीमा संबंधी बाधाओं को दूर करने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विश्वास आधारित साझेदारी बनाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से नई प्रतिबद्धता दर्शाई गई है।

लगभग 8 अरब डॉलर का हो सकता है व्यापार

वहीं, पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान ने कहा कि अगर पूरी तरह से इन समझौतों का फायदा उठाया जाए, तो आने वाले सालों में पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय व्यापार (Iran-Pakistan Trade) आसानी से सालाना 5-8 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा हो सकता है।

दोनों देशों के बीच 3 बिलियन डॉलर का है व्यापार

हालांकि, तेहरान से रवाना होने से पहले पेजेशकियन ने कहा था कि ईरान और पाकिस्तान ने हमेशा अच्छे, ईमानदार और गहरे संबंध बनाए रखे हैं और उनकी योजना द्विपक्षीय व्यापार (Iran-Pakistan Trade) को सालाना 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने की है। बता दें अभी दोनों देशों के बीच ये व्यापार करीब 3 बिलियन डॉलर का है।

यह भी पढ़ें: डॉगी का जिक्र कर तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तंज, कई सवाल भी पूछे

पेजेश्कियान ने आगे कहा कि ज़ायोनी शासन यानी इजराइल और अमेरिका की ओर से 12 दिनों तक चलाए गए आतंकवादी आक्रमण के दौरान ईरान की रक्षा और समर्थन में पाकिस्तान की सरकार, संसद, राजनीतिक दलों और प्रतिष्ठित विद्वानों की भूमिका अत्यंत उत्साहजनक थी।

यह भी देखें: Gonda Road Accident: गोंडा सड़क हादसे के चश्मदीद ने बताई घटना की पूरी कहानी ? | CM Yogi

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago