Breaking

20 ड्रोन, 3 घंटे और अनजान उड़ानें! गौतमबुद्ध नगर के इस गांव में ड्रोन से दहशत

Drone in Noida : वेस्ट यूपी में ड्रोन से दहशत की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इन मामलों की वजह से लोगों के बीच डर का माहौल है जिसकी वजह से जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के ईसेपुर गांव से सामने आया है। हालांकि मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। फिर भी मामले देखने को मिल रहे हैं।

लोगों में दहशत, छत पर लाठी-डंडे लेकर चढ़े

मिली जानकारी के मुताबिक, ईसेपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 3 घंटे तक 20 से ज्यादा ड्रोन कैमरे उड़ते दिखाई देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एकजुट हुए और लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही ड्रोन कैमरे वहां से गायब हो गए। जानकारी के मुताबिक, ईसपुर गांव में रात 11 बजे 20 ड्रोन कैमरे अचानक गांव के ऊपर उड़ने लगे। मामले की जानकारी होने पर गांव में डर का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीण घरों की छत पर लाठी-डंडे लेकर चढ़ गए। साथ ही पहरा देना शुरू कर दिया।

3 घंटे तक गांव के ऊपर 20 ड्रोन उड़े

वेस्ट यूपी में लोगों में ड्रोन को लेकर काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन कैमरे काफी नीचे उड़ रहे थे। इन्हें देखते ही लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद ये ड्रोन गायब हो गए। ग्रामीण ओमकार भाटी का कहना है कि करीब 3 घंटे तक गांव के ऊपर 20 ड्रोन उड़े हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के बरसात गांव में भी शुक्रवार रात ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए। यहां भी ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। करीब 7 दिन पहले भी गांव में इसी तरह कई ड्रोन उड़े थे।

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि योगी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई ड्रोन का इस्तेमाल गलत तरीके या आपराधिक घटनाओं में करता है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एनएसए भी लगाया जाएगा। पकड़े जाने पर पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वेस्ट यूपी के 10 गांवों में ड्रोन उड़ने की घटना

आपको बता दें कि 7 दिनों में दनकौर कस्बा, नवादा, कनारसी, जुनेदपुर, रीलखा, अच्छेजा बुजुर्ग, उस्मानपुर समेत करीब 10 गांवों में ड्रोन कैमरे उड़ते दिखाई दिए हैं। इस वजह से ग्रामीण रात के वक्त गांवों में पहरा भी दे रहे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस लोगों को ड्रोन कैमरे की अफवाह के प्रति जागरूक कर रही है। इसी को देखते हुए पुलिस भी रात में गश्त करते दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े –यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago