girl raped in a live-in relationship then forced to change her religion for marriage conversion Lucknow
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर मोहम्मद तालिब पर तीन वर्षों तक यौन शोषण, दो लाख रुपये हड़पने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि तालिब ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला.
पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी की रहने वाली पीड़िता मड़ियांव इलाके में रहती है. करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात ठाकुरगंज, न्यू हैदरगंज निवासी मोहम्मद तालिब से हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. पीड़िता का आरोप है कि तालिब ने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण किया. जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो तालिब ने उससे धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी.
पीड़िता ने बताया कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो तालिब ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने कई बार तालिब से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. हिम्मत जुटाकर जब वह तालिब के घर पहुंची, तो उसके पिता सगीर और भाई तारिक ने उसे धमकाया और दोबारा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.
पीड़िता की शिकायत पर मड़ियांव पुलिस ने तालिब, उसके पिता सगीर और भाई तारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. डीसीपी नॉर्थ जोन गोपाल चौधरी ने कहा कि पीड़िता और तालिब लिव-इन रिलेशनशिप में थे. पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर तालिब ने उसका शारीरिक शोषण किया और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह मामला लखनऊ में चर्चा का विषय बन गया है और सामाजिक तनाव को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है. फिलहाल, पीड़िता न्याय की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही है.
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…