Iran's President Masoud Pezeshkian News: अमेरिकी-इजरायली और ईरान के बीच युद्ध के 8वें दिन शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बयान सामने आया है। इस बयान को ईरान के अपने पड़ोसी देशों से तनाव को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि ईरान न तो इजरायल और न ही अमेरिका के सामने सरेंडर करेगा। ईरान सेना के पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर राष्ट्रपति पेजेश्कियान कहा, " हम अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं।" साथ ही कहा कि देश की अंतरिम नेतृत्व परिषद ने फैसला लिया है कि अब वह पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करेगा बशर्ते कि उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ ना किया जाए। गौरतलब है, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में 13 देशों पर हमले कर चुका है।
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।
ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए।
ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि ने कहा कि ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। अमीर सईद इरावानी ने बताया कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी-इज़रायल हमले पर ईरान का आया बयान, कहा- अरब देशों की जमीन से बच्चे व महिलाओं को बनाया जा रहा है निशाना
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…