Breaking

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ’48 घंटे’ वाली धमकी पर ईरान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तुम्हारे लिए नरक के दरवाज़े खुल जाएंगे

Iran War News: अमेरिकी-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की धमकी पर ईरानी सेना ने प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सेना ने ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है और कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।

ईरानी सेना ने अमेरिका को चेताया

ईरानी सेना ने न केवल ट्रंप की धमकियों को नजरअंदाज किया, बल्कि अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली है। कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अमेरिकी हमले की स्थिति में, हम उनकी आतंकवादी सेना से जुड़े सभी इन्फ़्रास्ट्रक्चर और ज़ायोनी शासन से जुड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर लगातार हमले करेंगे।" अब्दुल्लाही ने कहा, "जब से हम पर थोपा हुआ यह युद्ध हमने शुरू किया है, हमने वो सब किया है जो हमने कहा है। इस संदेश का सीधा सा अर्थ यह है कि नरक के द्वार तुम्हारे लिए खुल जाएंगे।"

ट्रंप ने कहा था- ईरान पर कहर टूटने में 48 घंटे का समय है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था, "मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। यह समय ख़त्म हो रहा है। उन पर क़हर टूटने में बस 48 घंटे बाक़ी हैं।" गौरतलब है, शनिवार को इज़रायल और अमेरिका द्वारा बुशहर परमाणु केंद्र पर कथित हमले के बाद ईरान ने परमाणु जवाब की धमकी दी। ईरान ने कहा कि ऐसे कदमों से उसका नुकसान नहीं होगा, बल्कि सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

27 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

46 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago