Meta Layoffs News: मेटा प्लैटफॉर्म्स ने एक बार फिर छंटनी करते हुए कैलिफोर्निया में करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली कंपनी यह कदम अपने ऑपरेशंस के पुनर्गठन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश बढ़ाने के तहत उठा रही है। योजना बर्लिंगम में 124 और सनीवेल में 74 पदों को खत्म करने की है जो मई के अंत तक लागू होगा।
इससे पहले मार्च 2026 में कंपनी ने रिक्रूटिंग, सेल्स और ऑपरेशंस सहित विभिन्न टीमों में लगभग 700 पदों को खत्म कर दिया था। फरवरी में मेटा ने घोषणा की कि वह सैन फ्रांसिस्को पेनिनसुला ऑफिसेज में और 102 जॉब कट करेगी। उससे पहले जनवरी 2026 में इसके रिएलिटी लैब्स डिवीजन में लगभग 1,500 नौकरियां कम की गई थीं।
एक रिपोर्ट के अनुसार मेटा प्लैटफॉर्मस अपने महंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की भरपाई करना चाहती है और AI के जरिए ज्यादा कार्यक्षमता हासिल करने की दिशा में खुद को तैयार कर रही है। कंपनी ने इस साल 115–135 अरब डॉलर के पूंजीगत खर्च का अनुमान लगाया है, जिसका बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर और सर्वर जैसे AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा, वहीं बढ़ती टेक्निकल भर्तियों के कारण ऑपरेशनल लागत में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…