Bus Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार की देर रात यात्रियों से भरी बस एक खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू मिली जानकारी के अनुसार सोंझा के पास एक बस सड़क से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस वाहन में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CH) बंजार भेज दिया गया है.अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी तुरंत मदद कर अहम भूमिका निभाई। फिलहाल तलाशी और शिनाख्त का काम जारी है और प्रशासन द्वारा अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…